फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   109 teachers got appointment letter of assistant teacher

शिक्षकों बनने का सपना हुआ पूरा, जगी उम्मीदें

Fri, 23 Jul 2021 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
109 teachers got appointment letter of assistant teacher
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार शिक्षक भर्ती में तृतीय और अंतिम चरण के नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो गई है। शुक्रवार को जिले के 109 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन

लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे युवाओं को नियुक्ति पत्र मिला तो चेहरे खिल उठे। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने शिक्षकों का उत्साह बढ़ाया। जनप्रतिनिधियों ने नियुक्ति वितरित कर शैक्षिक क्रांति की उम्मीद जगाई। बीएसए विनय मोहन वन ने बताया कि शिक्षकों के भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो गई है। शासन से स्कूल आवंटन का कार्यक्रम तय होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती से जिले में 1630 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति होनी थी। पूर्व के दो चरणों में 1588 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति दी जा चुकी है। शुक्रवार को शेष बचे 109 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण जिला पंचायत सभागार में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर हो रहे नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ और लोगों ने मुख्यमंत्री समेत मंत्री व अधिकारियों के विचारों को सुना। नियुक्ति पत्र वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, विधायक कटरा बाजार बावन सिंह, विधायक तरबगंज प्रेम नरायन पांडेय, विधायक मेहनौन विनय द्विवेदी, जिलाध्यक्ष सूर्य नरायन तिवारी, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, रमाशंकर मिश्रा, मंत्री प्रतिनिधि वेद प्रकाश दूबे, सलाहकार महेंद्र सिंह तथा जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने चयनित 109 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने कहा कि अपने कार्य को समाज के लिए राष्ट्र के लिए ईमानदारी से पारदर्शिता के साथ करें। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही नेे कहा कि अच्छी शिक्षा से ही अच्छे राष्ट्र का निर्माण होता है, जिसकी अच्छी भूमिका अदा करने के लिए एक शिक्षक होता है।
विधायक कटरा बाजार बावन सिंह ने कहा एक शिक्षक पर देश परिवार का विश्वास होता है, अच्छे शिक्षक से अच्छे राष्ट्र का निर्माण होता है। विधायक तरबगंज प्रेम नरायन पांडेय ने कहा शिक्षा से बढ़कर इस संसार में कुछ नहीं है, शिक्षा एक ऐसा ज्ञान है जिसे कोई खरीद नहीं सकता, कोई चुरा नहीं सकता है।
विधायक मेहनौन विनय द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति आगे बढ़ता है, इसलिए योगी सरकार अच्छे शिक्षकों को चयनित करने के लिए कटिबद्व है। जिलाध्यक्ष सूर्य नरायन तिवारी ने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ शिक्षक भर्ती पूरी कराई गई।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय मोहन वन ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष के सलाहकार महेंद्र सिंह, एमडीएम प्रभारी गणेश गुप्ता, राकेश तिवारी, दिवाकर मिश्रा, सतीश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ अध्यापक रघुनाथ पाण्डेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed