फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1086 teachers of unemployed schools hurt

वित्तविहीन स्कूलों के 1086 शिक्षकों को लगा झटका

Tue, 09 May 2017 11:20 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Tue, 09 May 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
वित्तविहीन स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों को अब सरकार मानदेय नहीं देगी। सरकार के इस फैसले के बाद मानदेय पाने वाले जिले के 1086 शिक्षकों का भविष्य बनते-बनते बिगड़ गया है। सरकार के इस फैसले को वित्तविहीन शिक्षकों के साथ धोखा बताते हुए शिक्षक संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।    
विज्ञापन

 
सूबे की समाजवादी पार्टी की सरकार ने पिछले शैक्षिक सत्र में प्रदेश भर के वित्तविहीन स्कूलों में शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों को मानदेय देने का फैसला किया था। इसके तहत इंटरमीडिएट के प्रधानाचार्य को 13090 रुपये प्रतिवर्ष, हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक को 1
विज्ञापन


1990 रुपये प्रतिवर्ष, इंटरमीडिएट के प्रवक्ता को 10890 व हाईस्कूल के सहायक अध्यापक को 9790 रुपये प्रतिवर्ष मानदेय देने का निर्णय हुआ था। सरकार ने पिछले सत्र में मानदेय के लिए जिले को 1.36 करोड़ रुपये जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्ववर्ती सरकार के इस फैसले के बाद जिले के 168 वित्तविहीन स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों में उनके सुरक्षित भविष्य की आस जगी थी। शिक्षकों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए सरकार की सराहना भी की थी। विभिन्न जांचों के बाद 153 वित्तविहीन स्कूलों के 1086 शिक्षकों को मानदेय देने के लिए चयनित किया गया था।

इन शिक्षकों को छह-छह माह के अंतराल पर मानदेय की दो किश्तों का भुगतान भी कर दिया गया था। सूबे में नई सरकार के गठन के बाद वित्तविहीन शिक्षक मानदेय को बढ़ाने की मांग कर रहे थे। मानदेय बढ़ाने की मांग तो दूर सरकार ने इनके मानदेय पर ही अड़ंगा लगा दिया।

योगी सरकार ने हाल ही में अपने एक फैसले में वित्तवहीन स्कूलों के शिक्षकों को दिए जा रहे मानदेय को बंद कर दिया। अपने सुनहरे भविष्य की आस लगाए वित्तविहीन स्कूलों के 1086 शिक्षकों का मानदेय बंद होने पर इनके भविष्य पर ही सवालिया निशान लग गया है।       

   
वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों को मानदेय न देने के सरकार के फैसले के खिलाफ शिक्षक संगठनों ने नाराजगी जताई है। वित्तविहीन शिक्षक महासभा के मंडलीय मंत्री भोलानाथ मिश्रा ने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे वित्तविहीन शिक्षकों के साथ धोख बताया है। भोलानाथ मिश्र का कहना है कि मानदेय मिलने के कारण इस बार वित्तविहीन शिक्षक मूल्यांकन कार्य में लगे थे लेकिन अब मूल्यांकन का काम करने के फैसले पर दोबारा किया जाएगा। वहीं महासभा के जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा ने सरकार के इस फैसले की आलोचना करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।       
    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed