{"_id":"5f6a2da08ebc3eded814b0ab","slug":"106-people-infected-including-two-doctors-gonda-news-lko5414779124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चिकित्सकों समेत 106 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो चिकित्सकों समेत 106 लोग संक्रमित
विज्ञापन
गोंडा। जिले में तेजी से कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। सोमवार को कचहरी परिसर में कुछ कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच की गई। मंगलवार को दो डॉक्टरों समेत सौ से अधिक लोग कोरोना संक्रमित मिले। जनपद न्यायालय और सिविल लाइंस के साथ ही शहर के कई इलाकों में काफी संख्या में कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। मंगलवार को प्रशासन की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक 106 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है।
बीते कुछ दिनों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना मरीजों की जांच के लिए सैंपलिंग की स्पीड भी काफी कम हो गई थी। जिसके चलते कोरोना मरीजों की संख्या पर भी असर पड़ा था। बीते दस दिनों में रोजाना लगभग 35 से 40 मरीज कोरोना संक्रमित मिल रहे थे। लेकिन जनपद न्यायालय में अचानक कोरोना मरीजों के मिलने से जांच में तेजी लाई गई, जिससे मरीजों की संख्या मंगलवार को अचानक बढ़ गई। मंगलवार रात तक आई रिपोर्ट के मुताबिक जिले में कोरोना मरीजों की संख्या अब 3536 हो गई है।
अब तक तीन हजार से अधिक कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते कोरोना मरीजों के सैंपलिंग की संख्या पर असर पड़ा था लेकिन अब फिर से सैंपल बढ़ा दिये गये हैं। रुपईडीह में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात दो डॉक्टर सहित तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पूरा स्वास्थ्य केंद्र बंद कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. जेपी शुक्ला ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुपईडीह पर तैनात तीन कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इमरजेंसी व ओपीडी सहित सभी कार्य बंद हो गए हैं। सभी कर्मचारियों को होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिए गए है। उनके संपर्क में आए हुए लोगों की जांच व सैंपलिंग कराई जाएगी। उधर, वजीरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को कोरोना की 105 जांचें हुईं। जिसमें दो लोग पाजिटिव मिले। अधीक्षक सीएचसी डॉ. आशुतोष शुक्ल ने बताया कि एलटी अरुण नायर की टीम ने 47 जांचें रैपिड एंटीजेन किट से व 58 जांचें आरटीपीसीआर विधि से की गई। जिसमें मंझारा के दो युवक पॉजिटिव पाए गये।