फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को छोड़ सूबे के कुछ मंत्रियों की गारंटी नहीं

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को छोड़ सूबे के कुछ मंत्रियों की गारंटी नहीं

Sat, 09 Jun 2018 10:31 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को छोड़ सूबे के कुछ मंत्रियों की गारंटी नहीं
मोदी और योगी ईमानदार, मंत्रियों की गारंटी नहीं : बृजभूषण
विज्ञापन


गोंडा। अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर नई चर्चा को हवा दी है। हलधरमऊ के छतौरा गांव में शनिवार को चौपाल के बाद पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के ईमानदारी की मैं गारंटी ले सकता हूं लेकिन मंत्रियों की नहीं।

इससे पहले चौपाल में कहा कि पीएम और सीएम जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रहे हैं। मगर अधिकारी इनके क्रियान्वयन में रुचि नहीं ले रहे हैं।

सांसद के सामने राशन कार्ड फीडिंग कराने के नाम पर उपभोक्ताओं से वसूली किए का मामला उठा जिस पर सांसद ने नाराजगी जताते हुए ब्लॉक वार कैंप लगाकर फीडिंग कराने का निर्देश दिए।
विज्ञापन


हलधरमऊ में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा में सांसद ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर योजनाओं की समीक्षा करने से हकीकत पता चलती है कि योजनाओं को लागू करने में क्यों व्यवधान आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न तो सरकार की निष्ठा में कमी है न तो बजट का अभाव है फिर भी योजनाएं उस रफ्तार से नहीं चल रहीं हैं। इसके लिए न तो प्रधानमंत्री दोषी हैं न मुख्यमंत्री दोषी हैं और न ही जनप्रतिनिधि।

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को छोड़कर सूबे के मंत्रियों की वह गारंटी नहीं ले सकते। आशा बहुओं ने हलधरमऊ में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी के खिलाफ रिश्वत लेने का गम्भीर आरोप लगाया और सांसद से भ्रष्ट अधिकारियों को ब्लॉक से हटाने की मांग की।


लोगों ने कहा कि राशन कार्डों की फीडिंग में अनियमितताएं हैं और फीडिंग के लिए रिश्वत की मांग की जाती है इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सांसद ने निर्देश दिया कि जिले के हर ब्लॉक में आपूर्ति विभाग एक सप्ताह तक राशन कार्ड फीडिंग सही करने के लिए कैम्प लगाए और ब्लाकवार इन तिथियों की जानकारी जनता के बीच प्रसारित करा दी जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed