{"_id":"59b414284f1c1bf57f8b56c1","slug":"101504973864-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई के विरोध में व्यापारियों ने बन्द रखीं दुकानें, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई के विरोध में व्यापारियों ने बन्द रखीं दुकानें, प्रदर्शन
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिटाई के विरोध में व्यापारियों ने बन्द रखीं दुकानें, प्रदर्शन
नवाबगंज। सिक्के के लेन-देन को लेकर शुक्रवार की शाम एक व्यक्ति की एक दुकानदार से हुई मारपीट से नाराज व्यापारियों ने शनिवार को पूरे नगर को बंद कर प्रदर्शन किया। व्यापारी आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग पर अड़े रहे। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ तरबगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने व्यापारियों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कराने का आश्वासन दिया, जब जाकर व्यापारी माने और प्रदर्शन समाप्त हुआ।
दुकानदारों का आरोप है कि ठठिया गांव के निवासी राहुल ने मुहल्ला मुट्ठीगंज के खोवामंडी के बगल स्थित अमित के परचून की दुकान से गुटका लिया था। उसने दुकानदार को पचास रुपये दिया दुकानदार ने राहुल को कुछ सिक्के जब वापस किए तो राहुल ने सिक्का लेने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दुकानदार अमित व राहुल में कहासुनी के दौरान हाथापाई हो गई। लोगों ने इस बात की जानकारी डायल 100 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। इस मामले में दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ थाने मे मामला दर्ज कराया गया। मारपीट की घटना से कस्बे में तनाव का माहौल हो गया। मारपीट से आक्रोशित व्यापारियों ने शनिवार को दुकाने बंद कर प्रदर्शन किया। व्यापारी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची सीओ तरबगंज ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को समझा बुझाकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कराने का व्यापारियों को आश्वासन दिया, तब जाकर व्यापारी माने और प्रदर्शन समाप्त हुआ। व्यापारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक दुकान बंद रखने का निर्णय लिया है। सीओ तरबगंज ब्रह्मा सिंह ने बताया कि आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। प्रदर्शन के दौरान रमेश चौहान, टिंकर बाबा, रघुबीर गुप्ता, दुर्गेश सोनी, शिवा गुप्ता उर्फ कल्लू, दिलीप चौधरी, बिट्टू लोहिया, दिनेश लोहिया, सोनू टिल्लर, लालजी समेत काफी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।