फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   10 teachers' salaries stopped

10 शिक्षिकाओं का रोका वेतन

Thu, 21 Jul 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 21 Jul 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
10 teachers' salaries stopped
प्रदर्शन करते पीयू के प्रोफेसर - फोटो : amar ujala
तमाम दिशा-निर्देशों के बावजूद परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। शैक्षणिक स्तर व बच्चों की उपस्थिति में सुधार की बात तो दूर यहां तैनात शिक्षक ही विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। गुरुवार को बीएसए ने पंडरीकृपाल ब्लॉक के सात परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया, जिसमें 10 शिक्षिकाएं बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पाई गईं। बीएसए ने सभी शिक्षिकाओं का वेतन रोकते हुए बीईओ के माध्यम से स्पष्टीकरण तलब किया है। 
विज्ञापन


बीएसए ने गुरुवार को पंडरीकृपाल ब्लॉक के सात परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण कि या। वे सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय सुभागपुर पहुंचे। यहां विद्यालय में तैनात शिक्षिका किरन श्रीवास्तव व निशि श्रीवास्तव अनुपस्थित मिलीं। स्कूल में बच्चों की उपस्थिति भी काफी कम मिली।
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालय सुभागपुर में तैनात सहायक अध्यापिका प्रतिज्ञा मिश्र व अनुदेशक सीमा गुप्ता अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिक विद्यालय चोरसिहा में सहायक अध्यापिका अंजनी यादव व शिक्षामित्र मीरा देवी गैर हाजिर मिलीं। यहां पिछले कई माह से मिड-डे-मील भी ठप मिला। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय रमवापुर श्याम में तैनात सहायक अध्यापिका सुनीता बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय से गैरहाजिर रहीं तो यहां की प्रधानाध्यापिका किरण सिंह स्कूल छोड़कर ब्लॅाक संसाधन केंद्र पर ऑडिट कराने के लिए चली र्गइं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थमिक विद्यालय रमवापुर श्याम में तैनात शिक्षिका रुचि सिंह अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिक विद्यालय सिसिऊर अंदूपुर की शिक्षिका विद्यालय तो आईं, मगर कुछ देर बाद विद्यालय से चली गईं। निरीक्षण में वह भी गैरहाजिर रहीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसिऊर अंदूपुर की शिक्षिका भी समय से पहले ही स्कूल से चली गईं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने इस पर नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित मिलीं सभी शिक्षिकाओं का जुलाई का वेतन रोकते हुए बीईओ के माध्यम से स्पष्टीकरण तलब किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed