फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   10 houses and goods burnt due to fire

Gonda News: आग लगने से 10 घर व सामान जला

Fri, 21 Apr 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 21 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
10 houses and goods burnt due to fire
उमरीबेगमगंज (गोंडा)। क्षेत्र के बहादुरपुर गगनहा गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में 10 लोगों के फूस के घर जलकर राख हो गए। इससे पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



आग से ननके, जगदंबा, रामफेर, गुलाब चंद्र, कृपाराम, शिव नायक, राम नायक, शिव बालक, चंदा देवी, मनीराम के फूस से बने घर और उनमें रखा सामान जल गया।


सूचना पर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल राजेश पाल ने बताया कि आग से पांच लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेजी है। थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज ने संजीव वर्मा ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed