फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1.16 lakh people not found rationcards

1.16 लाख लोगों को नहीं मिले राशन कार्ड

Sat, 28 May 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 28 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
1.16 lakh people not found rationcards
cards
अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाला पूर्ति महकमा अब राशन कार्ड के ऑनलाइन आवेदन को लेकर किरकिरी करा रहा है। विभाग ने पहले तो लोगों से राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कराए, लेकिन अब लक्ष्य पूरा होने का बहाना बनाकर लोगों को राशन कार्ड देने से कतरा रहा है।
विज्ञापन


पूर्ति विभाग की इस कार्यशैली से राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले जिले के 1.16 लाख आवेदकों को राशन कार्ड नहीं मिल सका है और वे इसके लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन


शासन की गाइड लाइन के मुताबिक जिले में 65 हजार पात्र गरीबों को अंत्योदय कार्ड देने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके अलावा कुल आबादी के 75 प्रतिशत लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत राशन कार्ड उपलब्ध कराने का लक्ष्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लक्ष्य के अनुसार जिले में 26 लाख लोगों को पात्र गृहस्थी योजना का राशन कार्ड आवंटित किया जाना था। इन राशन कार्डों के लिए लोगों को ऑनलाइन आवेदन करना था। पूर्ति विभाग ने इसकी जिम्मेदारी कोटेदारों को सौंपी थी।

कोटेदारों ने लोगों के आवेदन तो ऑनलाइन करा दिए, लेकिन फीडिंग कराने के नाम पर इसमें खेल किया गया। कोटेदारों ने सिर्फ उन्हीं लोगों के आवेदन ऑनलाइन कराए जो उनके चहेते थे।

इस फीडिंग में एक लोगों का नाम दो-दो गांवों से फीड करा दिया गया। यह सारा खेल अंत्योदय व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अनाज को हड़पने के लिए किया गया। इस खेल में पूर्ति विभाग के अफसरों ने भी कोटेदारों का साथ दिया और तमाम फर्जी लोगों के नाम से राशन कार्ड बना दिए गए।

इससे विभाग का लक्ष्य तो पूरा हो गया, लेकिन 1.16 लाख लोग आवेदन करने के बाद भी राशन कार्ड पाने से वंचित रह गए। जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला का कहना है कि उन्होंने लक्ष्य के अनुसार 26 लाख लोगों को पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड आवंटित कर दिए हैं।

इसके अलावा बनाए गए राशन कार्डों का सत्यापन कराया जा रहा है। फर्जी आवेदकों का राशन कार्ड निरस्त कराया जाएगा।

राशन कार्ड बनाने में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए पूर्ति विभाग कार्ड धारकों का आधार कार्ड भी फीड करा रहा है। आधार फीड होने के बाद एक से अधिक गांवों से राशन कार्ड बनवाने वाले लोगों का पता आसानी से चल सकेगा। इसके लिए सभी कार्ड धारकों को अपना आधार फीड कराने के निर्देश दिए गए हैं, जो कार्डधारक आधार नहीं फीड कराएगा, उसका राशन कार्ड निरस्त किया जाएगा।


जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला का कहना है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन व अंत्योदय योजना के तहत आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसके बाद अगर कोई राशन कार्ड से वंचित रह गया है तो वह एपीएल योजना में आवेदन कर सकता है। आवेदक को एपीएल का राशन कार्ड अपलब्ध कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed