{"_id":"84dc1fda-9d5a-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"girl-saved-the-honor","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश: बहादुर बिटिया ने बचाई आबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश: बहादुर बिटिया ने बचाई आबरू
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में एक बहादुर बेटी ने अपनी आबरू बचाने के लिए वहशी युवक का सिर फोड़ दिया। युवक उसके पड़ोस में ही रहता है।
विज्ञापन
बुधवार शाम को उसने युवती को घर में अकेला पाकर रेप की कोशिश की। परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नंदग्राम निवासी युवती ने बताया कि बुधवार देर शाम वह घर में अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसके घर में घुस आया। कमरा बंद कर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।
विज्ञापन
कुर्सी से किया हमला
उसने शोर मचाया मगर कमरा बंद होने से उसकी आवाज दूर तक नहीं गई। कोई और चारा न देख वह अपनी आबरू बचाने के लिए वह युवक से भिड़ गई।
कमरे में रखी कुर्सी उठाकर युवक के सिर में दे मारी। युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा तो वह कमरे की कुंडी खोलकर बाहर निकली और शोर मचाकर लोग जमा कर लिए।
केस दर्ज, जांच शुरू
इस दौरान युवक के परिजन भी आ गए। वे इसे पैसों के लेन देन का विवाद बताकर हंगामा करने लगे और घायल को अस्पताल ले गए।
एसओ सिहानी गेट पीके गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार को लड़की ने छेड़छाड़ और रेप की कोशिश का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी अस्पताल में है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई है।