{"_id":"98e6a76e-d7cc-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"girl-burnt-alive-by-drunk-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे मे धुत पिता ने बेटी को जिंदा जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे मे धुत पिता ने बेटी को जिंदा जलाया
सुल्तानपुर/ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2013 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर जिले में एक रिटायर्ड फौजी सफीर ने अपनी बेटी को ही जिंदा जला दिया। मामला जिले के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सेमरी दरगाह का है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सफीर सोमवार रात करीब आठ बजे शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। घर पहुंचते ही वह परिवार के लोगों से मारपीट करने लगा।
बीच-बचाव के बाद भी उसने किसी की नहीं सुनी। पिता के चंगुल से छूटे कुछ बच्चे और पत्नी अपनी जान बचाकर बाहर भाग निकले लेकिन 15 वर्षीय बेटी नहीं भाग सकी।
फौजी ने अपनी पुत्री रजिया बानो की पहले पिटाई की और उसके बाद मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। रजिया की मौके पर ही मौत हो गई।
एसओ गोसाईगंज शमशेर सिंह ने बताया कि सफीर शराब के नशे में था। उसे हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।