फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Zero solution in Jangipur, Rampur Majha, Nandganj, Dullahpur

Ghazipur News: जंगीपुर, रामपुर माझा, नंदगंज, दुल्लहपुर में शून्य समाधान

Sat, 11 Mar 2023 07:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 07:35 PM IST
विज्ञापन
Zero solution in Jangipur, Rampur Majha, Nandganj, Dullahpur
फोटो
विज्ञापन


थाना समाधान दिवस: सादात पर शून्य प्रार्थना पत्र पड़े
गहमर और खानपुर थाने पर 11-11 मामले आए सुनवाई के लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में थाना भुड़कुड़ा में उपस्थित फरियादियों की समस्या सुनी गईं। इस दौरान सीसीटीएनएस, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, बैरक तथा थाने पर हो रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया।
थाना समाधान दिवस पर थाना कोतवाली पर पांच प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें एक निस्तारित हुआ। नगर सर्किल के थाना करंडा पर तीन प्रार्थना पत्र आया, जिसमें एक का निबटारा हुआ। वहीं थाना जंगीपुर पर एक प्रार्थना पत्र आया। यहां शून्य निस्तारण हुआ। रामपुर माझा में चार प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें शून्य निस्तारित हुआ।
विज्ञापन

सैदपुर सर्किल के थाना सैदपुर पर सात प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें चार निस्तारित हुआ। थाना खानपुर पर 11 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें दो निस्तारित हुआ। थाना बहरियाबाद पर पांच प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें तीन निस्तारित हुआ। थाना सादात पर शून्य प्रार्थना पत्र पड़े। भुड़कुड़ा सर्किल के थाना नंदगंज पर आठ प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें से शून्य निस्तारित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना शादियाबाद पर सात प्रार्थना-पत्र पड़े जिसमें दो निस्तारित हुआ। थाना दुल्लहपुर पर पांच प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें कोई निस्तारित नहीं हुआ। थाना भुड़कुड़ा पर चार प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें शून्य निस्तारित हुआ। कासिमाबाद सर्किल के थाना कासिमाबाद पर 10 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें शून्य निस्तारित हुआ। थाना मरदह पर चार प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें शून्य निस्तारित हुआ। थाना नोनहरा पर तीन प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें शून्य निस्तारित हुआ।
थाना बिरनो पर शून्य प्रार्थना पत्र पड़ा। मुहम्मदाबाद सर्किल के थाना मुहम्मदाबाद पर दो प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें दो निस्तारित हुआ। थाना भांवरकोल पर पांच प्रार्थना पत्र पड़े जिसमे दो निस्तारित हुआ। थाना करीमुद्दीनपुर पर 11 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें कोई निस्तारित नहीं हुआ। थाना बड़ेसर पर पांच प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें शून्य निस्तारित हुआ।
जमानिया सर्किल में थाना जमानिया पर दो प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें से दो निस्तारित हुआ। थाना सुहवल पर पांच प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें तीन निस्तारित हुआ। थाना दिलदारनगर पर चार प्रार्थना पत्र पड़ा जिसमें कोई निस्तारित नहीं हुआ। थाना गहमर पर 11 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें दो निस्तारित हुआ। थाना रेवतीपुर पर कोई प्रार्थना पत्र नहीं आया। थाना नगसरहाल्ट पर कोई प्रार्थना पत्र नहीं आया।
000
गहमर में बिजली, राजस्व और थाना की 11 शिकायतें मिलीं
गहमर । स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को एसपीआरए बलवंत चौधरी एवं सीओ विधिभूषण मौर्य की मौजूदगी में थाना दिवस का आयोजन हुआ। यहां 11 शिकायतें मिली लेकिन सिर्फ दो का ही निस्तारण हो पाया। सुबह 10 बजे स्थानीय कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय पहुंच गये थे। इसके बाद एसपीआरए और सीओ 11 बजे पहुंचे। वहीं, फरियादियों के काफी कम संख्या में पहुंचने के कारण थाना दिवस में लगी ज्यादातर कुर्सियां खाली नजर आई। हालांकि, एसपीआरए बलवंत चौधरी, सीओ विधिभूषण मौर्य एवं तहसीलदार अमित शेखर ने थाना दिवस में संयुक्त रूप से शिकायतें सुनीं। तहसीलदार अमित शेखर ने बताया कि थाना दिवस में बिजली, राजस्व व थाना संबंधित 11 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें दो शिकायतों का तत्काल निस्तारण हुआ।
0000
थाना दिवस पर थाना क्षेत्र के भतौरा गांव के रहने वाले संजय ठाकुर ने बताया कि जमीन के मामले में वह थाना दिवस से लेकर तहसील दिवस तक चक्कर काट रहे हैं लेकिन उसकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है।

000
मनिया गांव के रहने वाले अलियार खान चकरोड की समस्या को लेकर थाना दिवस पर पहुंचे । यहां उन्होंने सक्षम अधिकारियों को अपनी समस्याओं के बाबत पत्रक सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed