फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth shot dead in Ghazipur, marriage happiness turned into mourning

गाजीपुर में युवक की गोली मार कर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदली

Thu, 22 Apr 2021 09:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 22 Apr 2021 09:28 PM IST
सार

शाम को मृतक के छोटे भाई की बरात जानी थी, सकरा गांव का मामला
पड़ोसी के उपले को गाय के रौंद देने पर हुआ था विवाद,
 

विज्ञापन
Youth shot dead in Ghazipur, marriage happiness turned into mourning
गाजीपुर में शहर कोतवाली के सकरा गांव में गोली चलने की सूचना के बाद जानकारी लेते पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर में सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरा गांव में मामूली विवाद को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर पड़ोसी ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। घटना का कारण गाय के पड़ोसी के पाथे उपले को रौंदने पर हुआ विवाद बताया जा रहा है। शाम को मृतक के छोटे भाई की बरात जानी थी ऐसे में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस की तैनात कर दी गई है। 

विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक सकरा गांव निवासी मुन्ना बिंद (30) की गाय ने सुबह 9 बजे पड़ोसी द्वारा पाथे गए उपले को रौंद दिया था। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। मुन्ना बिंद के छोटे भाई सुनील की बृहस्पतिवार को ही चौकिया गांव में बरात जाने वाली थी। परिवार में तैयारियां चल रही थीं। मुन्ना तलवल मोड़ पर शेविंग करा कर बाइक से लौटा था और घर के पास ही कुछ दूरी पर स्थित मसीहा पोखरे पर बैठा था।

विज्ञापन

इसी दौरान दोपहर में एक बच्चा दौड़ते हुए गांव में पहुंचा और मुन्ना को गोली मारने का शोर मचाने लगा। यह सुनते ही मुन्ना के परिजनों के साथ ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और लहूलुहान पड़े मुन्ना को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। घटना से जहां गांव में तनाव हो गया तो वहीं मृतक के घर शादी की खुशियां मातम में बदल गई। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने भी मौका मुआयना किया और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बताया कि हत्यारोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। शहर कोतवाल विमल कुमार मिश्र ने बताया कि हत्या के मामले में मृतक के पिता सुक्खू बिंद की तहरीर पर विशाल एवं दीपक के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed