{"_id":"59650edc4f1c1b4d248b4692","slug":"youth-killed-by-falling-baraza","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारजा गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारजा गिरने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
नंदगंज बाजार में बारजा गिरने के बाद लगी लोगों की भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र बाजार स्थित शहीद स्मारक इंटर कालेज के सामने स्थित एक कटरा का बारजा बारिश के दौरान अचानक भरभरा कर गिर गया। बारजे के नीचे खड़े होकर इंतजार कर रहा एक युवक मलबे में दब गया। गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले इसकी सूचना मृतक के परिवार वालों को दी।
थाना क्षेत्र के पिपरहीं गांव निवासी मगन गुप्ता का पुत्र चंदन गुप्ता (28) मंगलवार को बाइक से बाजार में किसी काम से आया था। बारिश तेज होने पर इससे बचने के लिए वह कटरा के बारजा के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान दिन में करीब तीन बजे बारिश से अचानक बारजा गिर पड़ा, जिसके मलबा में चंदन दब गया। दुर्घटना के बाद आस-पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए।
पुलिस को सूचना देने के साथ ही लोग आनन-फानन में युवक को बचाने के लिए मलवे को हटाने में जुट गए। जब तक लोगों ने मलवे को हटाया, तब तक गंभीर रूप से घायल चंदन की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से मिले आईकार्ड से उसकी पहचान की। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना उसके परिवार वालों को देने के बाद शव को कब्जे लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। लोगों के रोने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए और बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। परिवार के लोग अन्य लोगों के साथ थाना पहुंचे गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में मृतक के परिवार वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।