फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   youth drowned in ganga during bath in ghazipur up

यूपी: गंगा में नहाते समय डूबा युवक, गोताखोर तलाश में जुटे

Sun, 07 Mar 2021 05:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 07 Mar 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
youth drowned in ganga during bath in ghazipur up
मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के चक्काबांध गांव स्थित घाट पर रविवार को गंगा में नहाते समय एक युवक गहरे पानी में जाने से डूब गया। हादसे की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश करने में जुटी रही, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन


स्टेशन बाजार के वार्ड नंबर दस निवासी मकुन चौरसिया(25) अपने कुछ मित्रों के साथ चक्का बांध गंगा स्नान के लिए गया था। नहाते समय युवक गहरे पानी में चल गया और डूबने लगा। यह देख उसके मित्र चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर जब-तक आस-पास के लोग घाट पर पहुंचते युवक पानी में समा गया था।
विज्ञापन


इधर हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी बिलखते घाट पर पहुंच गए और युवक की तलाश में जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुट गई, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। चौकी प्रभारी अमित कुमार पांडेय ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed