Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Next year will bring the gift of an 11.8 km-long bypass railway line.

Ghazipur News: अगले साल मिलेगी 11.8 किमी लंबी बाईपास नई रेलवे लाइन की सौगात

Sat, 14 Nov 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Next year will bring the gift of an 11.8 km-long bypass railway line.
फोटो-26-भदौरा-कर्मा नई बाइपास रेलवे लाइन बिछाने के लिए दिलदारनगर के पास किया गया मिट्टी भराई का
गाजीपुर। अगले वर्ष 2027 के अंत तक जनपद को नई बाईपास रेल लाइन की सौगात मिलेगी। वर्तमान में भदौरा-करमा के बीच नई बाईपास रेलवे लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

11.8 किलोमीटर नई बाईपास रेलवे लाइन बिछाई जानी है। इस पर दो अरब रुपये खर्च होंगे। भदौरा-करमा नई बाईपास रेलवे लाइन के माध्यम से पूर्वोत्तर व दिल्ली-हावड़ा रेल खंड को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

भदौरा-करमा बाईपास नई रेलवे लाइन बिछाने के लिए 165 किसानों से नौ हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई है। यह बाईपास नई रेलवे लाइन उसिया, रक्सहा, बहुआरा और करमा से होकर गुजरेगी। वर्तमान में मिट्टी भराई का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी भराई का कार्य पूरा होने के बाद रेलवे ट्रैक बिछाने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद इसका ट्रायल किया जाएगा, तब जाकर इस नई बाईपास रेलवे लाइन पर ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी मिलेगी। यह जनपद का काफी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है।
इस पर पूरे जनपद की निगाहें टिकी हुई हैं। इसके पूरा होने से क्षेत्र में रेल यातायात की सुगमता बढ़ेगी और विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed