फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth dies due to drowning in check dam while taking selfie with friends

Ghazipur News: दोस्तों के साथ सेल्फी लेने में चेकडैम में डूबने से युवक की मौत

Tue, 07 Jan 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in check dam while taking selfie with friends
औड़िहार। सोनभद्र के बीजपुर थानाक्षेत्र के रिहंदनगर स्थित चेकडैम घूमने गए सैदपुर निवासी युवक की सेल्फी लेने के दौरान डूबकर मौत हो गई। कड़ी मशक्क्त के बाद एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार को युवक का शव डैम से बरामद कर लिया। सैदपुर नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर चार का मूल निवासी विनय कुमार सिंह (22) बीजपुर में किसी कंपनी में नौकरी करता था। बीते रविवार को अपने साथियों के साथ रिहंदनगर घूमने गया था। शाम के समय चेक डैम में दोस्त के साथ सेल्फी लेने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। साथियों का शोर सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की लेकिन, पानी गहरा होने से सफलता नहीं मिली। दोस्तों ने घटना की जानकारी बीजपुर थाने की दी। पुलिस ने उसके जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर सैदपुर स्थित उनके परिजनों को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही रोते-बिलखते युवक के परिजन बीजपुर के लिए रवाना हो गए। बीजापुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम की मदद से युवक के शव को डैम से निकाल लिया गया है। विधिक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed