फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Yearly examinations of council schools

परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू

Thu, 20 Oct 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 20 Oct 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Yearly examinations of council schools
विशेश्वरगंज प्राथमिक विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षा देते बच्चे।
 जनपद के 1930 प्राथमिक तथा 828 उच्च प्राथमिक विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं गुरुवार से सतर्कता के बीच शुरू हो गईं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा के संबंध में पहले से ही प्रधानाध्यापकों एवं संबंधित अधिकारियों को खाका तैयार कर शुचिता को बरकरार रखने का निर्देश जारी किया था। परीक्षा के दौरान इसका असर भी दिखा।  
विज्ञापन



बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव के मुताबिक सभी परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत एक से कक्षा आठ तक के छात्रों की छमाही परीक्षाएं 20 अक्टूबर से शुरू करा दी गई है। प्राथमिक विद्यालयों की परीक्षा 24 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों की 26 अक्टूबर तक चलेंगी।
विज्ञापन



इस बार परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के अनुक्रमांक के आधार पर सीटिंग प्लान भी बनाया गया था। परीक्षा की शुचिता के लिए बीइओ का उड़ाका दल के रूप में गठन किया गया था। विद्यालयों पर एक घंटे पहले पेपर पहुंचाया गया और परीक्षा स्वच्छ माहौल में संपन्न कराई गई। इस संबंध में उप बेसिक शिक्षाधिकारी सीताराम ओझा ने बताया कि परीक्षा की तैयारियों में विभाग पिछले एक हफ्ते से जुटा था। परीक्षाओं में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए सभी खंड शिक्षाधिकारियों को ड्यूटी पर लगाया गया था। पूरे दिन अधिकारियों की टीम चक्रमण करती रही। कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed