फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Writing suicide letter Young Man Hangs Himself Had Fight 10 Days Ago and Was Receiving Threats

UP: जो ऊपर बैठा है वह न्याय करेगा...लिखकर युवक ने लगाया फंदा, 10 दिन पहले हुई थी लड़ाई; मिल रही थी धमकी

Thu, 23 Apr 2026 10:10 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 23 Apr 2026 10:10 AM IST
सार

Ghazipur News: युवक के फंदा लगाने की सूचना पाकर माैके पर दुल्लहपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि 10 दिन पहले युवक की गांव के ही एक व्यक्ति से कहासुनी हुई थी।

विज्ञापन
Writing suicide letter Young Man Hangs Himself Had Fight 10 Days Ago and Was Receiving Threats
राजाराम की फाइल फोटो और बिलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

Ghazipur News: गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक 25 वर्षीय युवक का शव उसके घर की छत से सटे नीम के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान राजाराम कुमार (25) पुत्र रामअवध राम के रूप में हुई है। परिजनों ने जब सुबह नायलॉन की रस्सी के सहारे शव को लटकते देखा, तो कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष वागिश विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन




मृतक के पिता रामअवध राम ने बताया कि बीते 13 अप्रैल को गांव के ही एक व्यक्ति के साथ शराब पीने के दौरान राजाराम की कहासुनी और मारपीट हुई थी। इस संघर्ष में विपक्षी का पैर टूट गया था, जिसका उपचार मऊ के फातिमा अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन


आरोप है कि इस घटना के बाद गांव के कुछ युवक राजाराम को लगातार डरा-धमका रहे थे। उसे बार-बार कहा जा रहा था कि तूने बच्चे का पैर तोड़ा है, तुझे जेल और फांसी हो जाएगी। इस मानसिक दबाव और डर के कारण राजाराम गहरे अवसाद (फ्रस्ट्रेशन) में चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

उधर, थाना प्रभारी वागिश विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस को छत पर मृतक का एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा था कि दोनों निर्दोष हैं... 'जो ऊपर बैठा है वह न्याय करेगा... अल्लाह भगवान।' पुलिस ने सुसाइड नोट और नायलॉन की रस्सी को साक्ष्य के रूप में कब्जे में ले लिया है।

एसओ ने बताया कि 13 अप्रैल की मारपीट के संबंध में थाने में कोई आधिकारिक तहरीर नहीं दी गई थी। विपक्षी की ओर से पहली बार शिकायती पत्र 22 अप्रैल को दिया गया था। मृतक राजाराम तीन भाइयों और तीन बहनों में पांचवें नंबर पर था। अन्य सभी भाई-बहनों की शादी हो चुकी थी, जबकि राजाराम अविवाहित था। घटना के वक्त उसके पिता रामअवध और मां फुलबसिया देवी घर के भीतर सो रहे थे, जबकि राजाराम छत पर अकेला था।

कार्रवाई की मांग

थानाध्यक्ष वागिश विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुसाइड नोट और मौके से मिले तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है, जिसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार, पूर्व प्रधान मुन्ना कनौजिया, समाजसेवी विक्की चौहान, जिला पंचायत सदस्य भरत कुमार, विश्वजीत कुमार और वीरेंद्र कुमार बागी ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और उचित जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed