फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Worshipping with devotion brings peace to the mind.

Ghazipur News: श्रद्धा के साथ आराधना करने से मन को मिलती है शांति

Thu, 02 Jul 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Worshipping with devotion brings peace to the mind.
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के बलुआ टोला स्थित वेंकटेश मंदिर के पास बुधवार को काशीदास बाबा का वार्षिक पूजनोत्सव और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पंथी जितेंद्र गोसाईं के नेतृत्व में वैदिक विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान हुआ। अनुष्ठान के दौरान पंथी जितेंद्र गोसाईं ने अग्नि प्रज्ज्वलन के साथ-साथ खौलते दूध और खीर के बीच कई हैरतअंगेज धार्मिक करतब दिखाए। उन्होंने काशीदास बाबा को त्याग, सेवा, सत्य और लोक कल्याण की भावना का प्रतीक बताया। कहा कि श्रद्धा और विश्वास के साथ बाबा की आराधना करने से मन को शांति मिलती है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर सुग्रीव यादव, बाला यादव, मुन्ना गुप्ता, बजरंगी यादव, सर्वदेव यादव, ब्रजराज यादव, धनंजय पांडेय, सुनील कुमार, रोशन यादव सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed