मुहम्मदाबाद। महादेवा स्थित सोमेश्वर महादेव के मंदिर में सोमवती अमावस्या के अवसर पर सोमवार की रात्रि में सोमेश्वर महादेव को छप्पन भोग लगाया गया। सोमवती अमावस्या के उपलक्ष्य में रात्रि में आचार्य पंडित अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में सोमेश्वर महादेव का सामूहिक रुद्राभिषेक, श्रृंगार के बाद बाबा सोमेश्वर महादेव को छप्पन भोग लगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बाबा के भक्तों ने अपनी-अपनी तरफ से विभिन्न पकवान और मिष्ठान बनाकर बाबा के दरबार में परोसा। इस दौरान सामूहिक भजन-कीर्तन भी हुआ। अर्धरात्रि में कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद प्रदान किया गया। इस मौके पर गोपाल सिंह यादव, राहुल आनंद, संजय गुप्ता, टोनी वर्मा, सत्यम कुमार, राहुल जयसवाल, विकास जायसवाल, मयंक, प्रज्जवल, कन्हैया प्रसाद आदि उपस्थित थे।