फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Women gave a befitting reply to the challenges faced by the country

देश के सामने उत्पन्न हर चुनौतियों का महिलाओं ने समय-समय पर दिया मुंहतोड़ जवाब

Sun, 16 Oct 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Women gave a befitting reply to the challenges faced by the country
भारत की नारियों ने राष्ट्र निर्माण के लिए हर युग में पुरुषों के साथ हमेशा कदम से कदम मिलाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह बातें भाजपा के छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय पर महिला मोर्चा के जिला प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने रविवार को कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि महिलाओं ने भारतीय सभ्यता, संस्कृति को मजबूत रखते हुए देश के सामने उत्पन्न हर चुनौतियों का समय-समय पर मुंहतोड़ जवाब दिया है। महारानी लक्ष्मीबाई, गार्गी जैसी तमाम शख्सियतों ने जहां समाज को दिशा देने का काम किया वहीं रणभूमि में अपने जौहर भी दिखाया है। प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र के विषय महिला कार्यकर्ताओं के समक्ष राजनैतिक और व्यक्तिगत जीवन की चुनौतियों पर मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य रीता पासवान ने विचार रखे।
विज्ञापन

तृतीय सत्र के विषय केंद्र सरकार की योजनाएं एवं उपलब्धियों पर नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल तथा प्रशिक्षण के अंतिम सत्र के पार्टी का इतिहास और विकास विषय पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, प्रियंका पांडेय, सुनीता सिंह, रुद्रा पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, पूनम मौर्य, माया सिंह आदि महिलाएं उपस्थित थीं। प्रशिक्षण के प्रत्येक सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साधना राय और संचालन किरन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed