Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur BJP to launch Voter Enrollment Campaign across all seven assembly constituencies starting tomorrow

गाजीपुर: सातों विधानसभा क्षेत्रों में कल से भाजपा चलाएगी मतदाता जोड़ो अभियान

Tue, 17 Nov 2026 08:26 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: किशन चौबे Updated Tue, 17 Nov 2026 08:26 PM IST
सार

भाजपा 19 नवंबर से गाजीपुर की सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जोड़ो अभियान के तहत कार्यशालाएं आयोजित करेगी। इसके लिए 604 शक्ति केंद्रों और 3335 बूथों पर संगठन की सक्रियता बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
Ghazipur BJP to launch Voter Enrollment Campaign across all seven assembly constituencies starting tomorrow
गाजीपुर भाजपा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने मतदाता जोड़ो अभियान को गति देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत 19 नवंबर को जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें अभियान की रूपरेखा तय करने के साथ कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। जिले के 604 शक्ति केंद्रों और 3335 बूथों पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर रहेगा।

विज्ञापन


जिला कार्यालय में बनी अभियान की रणनीति
अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को छावनी लाइन स्थित भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिला प्रभारी अजीत चौबे ने कहा कि सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ कार्यशालाएं आयोजित कर अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। इनके माध्यम से कार्यकर्ताओं को अभियान के उद्देश्य और कार्यपद्धति की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

 

Trending Videos

3335 बूथों पर बढ़ेगी सक्रियता
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि संगठन के सभी 604 शक्ति केंद्रों और 3335 बूथों पर सक्रियता और आपसी समन्वय के साथ काम करना है। अभियान की सफलता के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने निर्धारित दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं को अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया। इस मौके पर पारसनाथ राय, जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह, सुमित तिवारी, विश्व प्रकाश अकेला, वीरेंद्र चौहान, पूनम मौर्या, अमित सिद्धार्थ, शनाउल्ला, धनंजय चौबे, अशोक कुमार, गर्वजीत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा सहित सभी विधानसभा प्रभारी और बीएलए मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed