फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman misdeeds after hit slippers in ghazipur two arrested one accused absconding

UP: चप्पल से मारने पर महिला से किया था सामूहिक दुष्कर्म, दो अरेस्ट, एक आरोपी फरार; साड़ी से दबाया था गला

Thu, 03 Apr 2025 11:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 03 Apr 2025 11:15 PM IST
सार

गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव स्थित सिवान में सड़क किनारे महिला अधमरा अवस्था में पड़ी मिली थी। उसका गला रेता हुआ था। वहीं, गांव के लोग सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जता रहे थे।

विज्ञापन
Woman misdeeds after hit slippers in ghazipur two arrested one accused absconding
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

करंडा में 29 मार्च को क्षेत्र के करंडा ताल ट्यूबवेल के पास घायल अवस्था एक महिला मिली थी। महिला का ऑपरेशन के बाद पुलिस ने गुरुवार को उसका बयान दर्ज किया। पीड़िता ने बयान में कहा कि चप्पल से मारने के बाद गुस्से में आकर आरोपियों उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस के मुताबिक, सामूहिक दुष्कर्म पर पीड़िता के चप्पल से मारने के बाद गुस्से में आकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय महिला की करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी है जहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह अपने परिचित मोनू बिंद से पहुंचाने के लिए बोली।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की हालत थी गंभीर

पुलिस के अनुसार, सोनू अपने दो साथी सूरज और एक अन्य के साथ उसे बाइक पर बैठाकर रात आठ बजे निकला। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि रास्ते में शराब पी थी। करंडा ताल में ट्यूबवेल के पास पहुंचने पर सुनसान स्थान देख तीनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान महिला ने विरोध करते हुए एक आरोपी को चप्पल से मार दी। थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र पटेल ने बताया कि आरोपी मोनू बिंद और सूरज बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चाकू बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें: घर से निकली महिला का रेत दिया गला, सड़क पर खून से लथपथ पड़ी थी, दरिंदगी की आशंका; FIR दर्ज

पुलिस के मुताबिक, महिला के चप्पल से मारने के बाद आरोपियों ने गुस्से में महिला की साड़ी से ही उसका गला दबा दिया। इससे वह बेहोश हो गई तो तीनों छोड़कर भाग गए। रास्ते में एक दुकान पर तीनों ने सिगरेट और चाकू खरीदी।

तीनों को डर था कि महिला कहीं बच गई तो वह फंस जाएंगे। वह चाकू लेकर फिर वापस आ गए और उसका गला रेत दिया। हालांकि महिला ऑपरेशन के बाद बच गई और तीनों का नाम सामने आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed