फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   woman gone out for puja strangled she was found lying on road soaked in blood suspicion of brutality

UP: घर से निकली महिला का रेत दिया गला, सड़क पर खून से लथपथ पड़ी थी, दरिंदगी की आशंका; FIR दर्ज

Sun, 30 Mar 2025 11:54 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Mar 2025 11:54 AM IST
सार

गाजीपुर के मैनपुर से गोसंदेपुर तक जाने वाली आठ किमी की सड़क पर आवागमन काफी कम होता है। इसी मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय महिला सुबह 7 बजे सड़क पर सिवान क्षेत्र में अधमरा हालत में पड़ी थी। 

विज्ञापन
woman gone out for puja strangled she was found lying on road soaked in blood suspicion of brutality
पुलिस ने महिला को अस्पताल में कराया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव स्थित सिवान में सड़क किनारे महिला अधमरा अवस्था में पड़ी मिली। उसका गला रेता हुआ था। वहीं, गांव के लोग सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जता रहे हैं। दूसरी ओर महिला ने पुलिस को अपने बयान में अहम जानकारी भी दी है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। हालांकि महिला की हालत देख वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन




सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के गले को किसी धारदार हथियार से रेता गया था। जबकि उसके कपड़े और स्थिति देखने पर लग रहा था कि उसके साथ जबर्दस्ती की गई है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला ने दो नाम सहित एक अज्ञात के होने की बात बताई है। ऐसे में आशंका जाहिर की जा रही है कि महिला के साथ सामूहिक दुराचार तो नहीं हुआ है। हालांकि, पुलिस ने महिला का मेडिकल भी कराया गया, लेकिन अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं, चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर पति ने कहा- पूजा में जाने की बात कर निकली थी
पुलिस के मुताबिक, घायल महिला का पति मंदबुद्धि है। जबकि उसकी दो बेटी और एक बेटा भी है। पुलिस की ओर से सूचना दिए जाने के बाद भी परिवार के लोग अस्पताल में नहीं आए और न ही घटना के संबंध में कोई तहरीर दिए। हालांकि, पुलिस के मुताबिक फोन पर उसके पति ने बताया कि वह शाम को पूजा में जाने की बात कहकर निकली थी।

चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही पुलिस 
पुलिस अपराध की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू किया है। पीड़िता के परिजनों के न आने पर गांव के ही चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है, जो क्षेत्र में ही तैनात है। तहरीर के मुताबिक, सुबह सात बजे गांव के लोगों ने शोर मचाया तो वह मौके पर पहुंचा। 32 वर्षीय महिला अधमरा अवस्था में पड़ी थी। गले में कटे का गहरा निशाना है। सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

बोले अधिकारी
महिला के गले पर कटे का निशान है। सूचना पर पहुंची पुलिस मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले आई। बेहतर उपचार के लिए उसे वाराणसी रेफर किया गया है। दुराचार की पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल, मेडिकल कराया गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। - ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, एएसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed