फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman killed by sharp edged weapon dead body found in naked near canal in ghazipur

यूपी: धारदार हथियार से वारकर महिला की हत्या, नग्न अवस्था में मिला शव

Fri, 09 Apr 2021 03:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 09 Apr 2021 03:19 PM IST
विज्ञापन
Woman killed by sharp edged weapon dead body found in naked near canal in ghazipur
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र में एक नहर के पास शुक्रवार को नग्न अवस्था में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मृतका के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


नोनहरा थाना क्षेत्र के गांव का रहने वाला एक मजदूर बाहर से रात करीब 12 बजे घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी घर में नहीं थी। आसपास उसने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पत्नी के घर आने के इंतजार में उसने पूरी रात बिता दी।
विज्ञापन


इसी बीच सुबह करीब सात बजे खेत की तरफ जा रहे कुछ ग्रामीणों ने एक नहर के पास नग्न अवस्था में उसी महिला का शव देखा। कुछ ही देर में मृतका के परिजन और ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। मौका मुआयना करते हुए मृतका के पति से पूछताछ की। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतका के गले पर चापड़ से वारकर हत्या की है। पति की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

जल्दी हत्यारोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। वहीं, आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टी हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed