फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Waterlogging stretches for two kilometers; traders staged a protest by standing in the middle of the road.

Ghazipur News: दो किमी तक जलभराव, व्यापारियों ने बीच सड़क खड़े होकर किया प्रदर्शन

Wed, 26 Aug 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging stretches for two kilometers; traders staged a protest by standing in the middle of the road.
नायकडीह बाजार में जलभराव के बीच खड़े होकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते दु
दुल्लहपुर। क्षेत्र के नायकडीह बाजार में जलभराव को लेकर मंगलवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर जलभराव के बीच खड़े होकर प्रदर्शन किया। साथ ही अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि जलभराव के कारण उनकी दुकानदारी चौपट हो रही है। ग्राहक दुकानों पर नहीं आ रहे हैं। इससे भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
प्रदर्शन कर रहे व्यापारी गुड्डू जायसवाल, सुनील चौहान, कौटिल्य यादव, मंगल यादव आदि ने बताया कि नायकडीह बाजार में दो किलोमीटर तक जलभराव की स्थिति है। इसके कारण पूरा बाजार तालाब में तब्दील हो चुका है। दो वर्षों से बरसात के समय यह समस्या उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन

इससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। नायकडीह में एक रेलवे हाल्ट भी है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं। सड़क पर जलभराव होने के कारण यात्रियों को एक किलोमीटर पहले ही अपने वाहन खड़ा करके पैदल स्टेशन जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जर्जर सड़क के निर्माण की मांग की। ऐसा न होने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी। जखनिया एसडीएम अतुल कुमार ने बताया कि नाले की खोदाई करके सड़क पर इकट्ठा पानी की निकासी कर दी गई है। बरसात बाद सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू होगा। इस मौके पर संजय बरनवाल, अजीत यादव, रवि जायसवाल, उमेश प्रजापति, श्रीराम प्रजापति, संजय मिस्त्री आदि दुकानदार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed