फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Water level is decreasing, problems are increasing

Ghazipur News: कम हो रहा जलस्तर, बढ़ रहीं दुश्वारियां

Sat, 09 Aug 2025 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Water level is decreasing, problems are increasing
बाढ़ का पानी घटने के बाद गौरहट गांव में कीचड़ आवागमन करते बच्चे।  - फोटो : संवाद
गाजीपुर। गंगा व गोमती के बाढ़ का पानी उतर रहा है। इसके साथ ही ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गईं हैं। पानी उतरने के साथ ही कहीं धंसी हुई सड़क तो कहीं मार्ग पर कीचड़ पसरा हुआ है। इससे आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।गंगा का जलस्तर शनिवार को 63.090 मीटर दर्ज किया गया। गंगा के जलस्तर में 3 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से घटाव दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे दो सेंटीमीटर की रफ्तार से प्रति घंटे घटाव दर्ज किया गया। इससे पता चलता है कि घटाव के रफ्तार में वृद्धि हुई है। हालांकि घाटों की सीढि़याें से पानी पूरी तरह से नहीं उतर पाया है। औड़िहार : बाढ़ प्रभावित पटना, शादी-भादी, गोपालपुर, चकेरी, फुलवारी कला, फुलवारी, औड़िहार आदि गांवों में पानी उतर रहा है। इस कारण खेतों व मार्गों से सड़ांध व दुर्गंध उठ रही है। पटना गांव में बाढ़ के पानी से सड़क धंस गई है। इससे हादसा होने का खतरा है। मवेशियों का खुरपका-मुंहपका का टीकाकरण भी नहीं किया जा रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा सता रहा है। साथ ही पशु पालकों के समक्ष पशुओं को लेकर चारे का संकट बना हुआ है। मौधा : बीते तीन सप्ताह में गोमती नदी का पानी दो बार बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्र के किसानों में काफी चिंता देखी गई। लेकिन, अब पानी उतर रहा है। तटवर्ती क्षेत्र अमेहता, गौरी, गौरहट, तेतारपुर, सिधौना मलदहिया टोला व खरौना के आवासीय इलाके में कीचड़ फैल गया है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से लोग परेशान हैं। गोमती में आई बाढ़ से करीब 500 बीघा खेत पर गोमती का पानी पसरा था। करीब 150 बीघा खेत में पशुओं के लिए चारा की फसल लगाई गई थी, जो पूरी तरह डूब कर नष्ट हो गई है। वहीं 80 बीघा सब्जी की खेती नष्ट हो गई।
विज्ञापन


कटान की भेंट चढ़ी 10 बिस्वा भूमि-गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के मुबारकपुर के शेरपुर मौजा में कटान से 10 बिस्वा भूमि गंगा में समाहित हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि जैसे-जैसे गंगा का पानी घटेगा, वैसे-वैसे कटान तेज होगा। कृषि योग्य भूमि गंगा में समाहित होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


ऐसे घटा गंगा का जलस्तर
समय जलस्तर घटाव
सुबह 10 बजे 63.200 मीटर 2 सेमी प्रति घंटे
दोपहर 3 बजे 63.090 मीटर 3 सेमी प्रति घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed