फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Water coolers around the city station are damaged, a bottle of 20 rupees is the only support

सिटी स्टेशन के चारों वाटर कूलर खराब, 20 रुपये का बोतल ही सहारा

Sun, 03 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Water coolers around the city station are damaged, a bottle of 20 rupees is the only support
सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर लगा वाटर बूथ से गायब टोटियां । संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। सिटी रेलवे स्टेशन पर रोजाना सैकड़ों यात्रियों को ठंडा पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। स्थानीय रेलवे अधिकारियों की उदासिनता के चलते यहां यात्री सुविधाएं दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। उनकी ओर से समय रहते यात्री सुविधाओं को दुरूस्त करने के बजाय उसे बिगड़ता छोड़ना बड़ी वजह है। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने सिटी स्टेशन के सुंदरीकरण, चौड़ीकरण, ट्रेन सहित अन्य यात्री सुविधाओं को बेहतर कराने का काम किया था। स्टेशन परिसर को काफी सुविधायुक्त कर दिया गया, लेकिन सिटी स्टेशन के जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते स्टेशन की सुविधाएं डवांडोल होती जा रही है।
विज्ञापन

सबसे अधिक ट्रेनों का आवागमन होने वाले प्लेटफार्म नंबर एक और दो के चारों वाटर कूलर खराब पड़े हैं। एक नंबर प्लेटफार्म पर वाटर कूलर से पानी सप्लाई भी बंद है। वहीं, दो नंबर प्लेटफार्म पर वाटर कूलर से सिर्फ गरम पानी आ रहा है। ऐसे में पूरे स्टेशन परिसर के भीतर कहीं भी एक बूंद ठंडा पानी नहीं मिल सकता। आम यात्रियों को थक हारकर कम से कम 20 रुपये में बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। जो रेलवे की रेट से अधिक है।
विज्ञापन

वहीं, गर्मी आने से लोगों का हाल-बेहाल है। तापमान 40 के पार पहुंच गया है। पिछले तीन हफ्ते से गर्मी बढ़ने से पानी ही लोगों का सहारा बना है। बावजूद इसके स्थानीय रेलवे प्रशासन ने पूरे स्टेशन परिसर का एक भी वाटर कूलर मरम्मत नहीं कराया। आरोप है कि स्टेशन परिसर की दुकानों के मिलीभगत के चलते यहां का वाटर कूलर खराब रखा गया है। जिससे बोतलबंद पानी की बिक्री हो सके और आम लोगों की जेब ढ़ीली होने के साथ उसमें रेलवे अधिकारियों की भी हिस्सेदारी मिलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed