फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Voting will take place on six and counting of votes will take place on eight.

Ghazipur News: छह को मतदान और आठ को होगी मतों की गणना

Sun, 04 Aug 2024 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Voting will take place on six and counting of votes will take place on eight.
गाजीपुर। ग्राम पंचायत के प्रधान पद की खाली पड़ी सीटों के लिए उपचुनाव होगा। विभिन्न विकासखंडों की छह सीटों के लिए छह अगस्त को होने वाले चुनाव में 20 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला लगभग 13 हजार मतदाता करेंगे। पोलिंग पार्टियां सोमवार को संबंधित ब्लाॅक मुख्यालयों से मतदान सामग्री के साथ बूथों के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन

प्रधान पद की सात सीटों के लिए चुनाव कराया जाना था। जखनिया ब्लॉक की रिक्त एक सीट पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। सदर ब्लाॅक के डिलिया, कासिमाबाद की मुहम्मदपुर टड़वा, देवकली की धरीकला, जमानिया की सरुझा एवं तियरी तथा भदौरा विकासखंड के शेरपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए मंगलवार को मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव में 20 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 12971 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर करेंगे। इसके लिए इन पंचायतों में 22 बूथ बनाए गए हैं। अब जबकि मतदान में करीब चौबीस घंटे का समय शेष है, इसको सकुशल संपन्न कराने की सभी तैयारी लगभग पूरा कर ली गई है। पोलिंग पार्टियां सोमवार को संबंधित ब्लाक मुख्यालयों से मतदान सामग्री लेकर बूथों के लिए रवाना होंगी। मतों की गणना आठ अगस्त को ब्लाक मुख्यालयों पर होगी। सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed