फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vineet rai murder case reward of Rs 50,000 each announced on four accused in ghazipur

विनीत राय हत्याकांड: कटरा गैंग के चार आरोपियों पर 50- 50 हजार रुपये का इनाम घोषित, 24 संदिग्ध पुलिस हिरासत में

Tue, 02 Jun 2026 12:41 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 12:41 AM IST
सार

विनीत राय हत्याकांड में चार नामजद आरोपियों पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये इनाम घोषित किया है। पुलिस अन्य अज्ञात आरोपियों को भी चिह्नित किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी है। 

विज्ञापन
Vineet rai murder case reward of Rs 50,000 each announced on four accused in ghazipur
विनीत राय की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड के चार नामजद कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय, आलोक दुबे, कमलेश चौधरी व सोनू यादव पर पुलिस ने 50- 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही तीन अज्ञात हत्यारोपियों में दो को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। यहीं नहीं 24 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन


होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष व बिंदु होटल मालिक आलोक राय के पुत्र विनीत राय हत्याकांड में पुलिस ने सात हत्यारोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें चार आरोपी कटरा गैंग का सरगना शंकर पांडेय, आलोक दुबे, कमलेश चौधरी व सोनू यादव के खिलाफ नामजद है, जबकि तीन आरोपी अज्ञात हैं। 
विज्ञापन


हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दे रही दबिश और बढ़ती चुनौती के बीच पुलिस ने चारों नामजद हत्यारों के खिलाफ 50 - 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। साथ ही इन सभी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश बढ़ा दी गई है, जिससे आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं नहीं हत्याकांड के तीन अज्ञात आरोपियों में दो को चिह्नित करने में पुलिस सफल हो चुकी है। ऐसे में इन चिह्नित हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है। जबकि हिरासत में लिए गए 24 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ और गैंग के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है, जिससे कटरा गैंग के नेटवर्क और दहशत को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके।


रसूखदारों का सिर पर हाथ, फरारी व जेल में रहने पर पैसे की करते हैं पूर्ति
कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय के सिर पर रसूखदारों का हाथ है। कुख्यात शंकर पांडेय के जेल में रहने और फरारी के दिनों में उसको पैसे की पूर्ति करने का काम करते हैं। सूत्रों की मानें तो शंकर पांडेय के पास रसूखदारों बहुत लंबी फौज है। यहीं नहीं वह रसूखदार भी कटरा गैंग के नाम पर धाक जमाते हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि रसूखदार ही उसकी आर्थिक रूप से मदद ही नहीं करते हैं, उसके जेल जाने और जेल से बाहर आने के लिए जमानतदार और धन की पूरी व्यवस्था करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed