फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers planted paddy after seeing the water filled in the school premises

Ghazipur News: स्कूल परिसर में पानी भरा देख ग्रामीणों ने रोपा धान

Tue, 04 Jul 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers planted paddy after seeing the water filled in the school premises
जलजमाव से त्रस्त ग्रामीणों की त्योरी चढ़ी, धान रोपकर किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

-लगाया आरोप, कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं किया गया सुधार

संवाद न्यूज एजेंसी

मरदह। बिरनो ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पिपनार द्वितीय के परिसर में सोमवार को जलजमाव देखकर ग्रामीण नाराजगी से भर उठे। उन्होंने धान रोपकर विरोध प्रदर्शन किया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय परिसर में लंबे समय से उत्पन्न जलभराव की समस्या के समाधान के लिए संबंधित जिम्मेदार का कई बार ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन परिसर से जल निकासी या मिट्टी डालने की कोई व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन

कायाकल्प अभियान के तहत भी कोई कार्य विद्यालय पर नहीं कराया गया। विद्यालय खुलने से पूर्व से जलजमाव की समस्या बनी हुई थी। लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया है। वहीं विद्यालय के बाहर बिना ढक्कन की खुली नाली में गंदे पानी के जलजमाव से दुर्गंध फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं इनमें बच्चों के गिरने का खतरा बना हुआ है। इससे होकर विद्यालय के बच्चे आने-जाने के लिए विवश हैं। धान रोपकर विरोध प्रदर्शन करने वालों में पप्पू सिह, अमित, विजय, प्रकाश, गोलू सिंह, संजय सिंह, रजत सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि थे।

इस संबंध में बिरनो के बीडीओ अनुराग राय ने कहा कि मौके की जांच कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। साथ ही संबंधित दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फोटो
नाली निर्माण नहीं होने से सड़क पर भरा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदगंज। स्थानीय बाजार में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से नगर सहित बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जा रहा है। ऐसे में लोगों को आवागमन करने में परेशानी होती है। नंदगंज बाजार में सड़क दोनों तरफ नाली निमार्ण नहीं हुआ है। इससे बारसात का पानी सड़क पर ही जमा हो जा रहा है। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मांग किया कि पानी निकासी के लिए सड़क के दोनों तरफ नाली का निर्माण कराया जाए। रविवार को देर रात हुई बारिश से पानी सड़क पर जमा हो गया। जिससे आने वाले वाहनों एवं साईिकल सवार सहित पैदल आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के किनारे पानी निकासी के लिए अब तक नाली का निर्माण नहीं कराया गया। जिससे सड़क पर बरसात का पानी जमा हो जा रहा है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों में संक्रामक रोग के फैलने का खतरा बना रहता है।

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed