{"_id":"67c5ee5bfb98f41d8601ca5f","slug":"villagers-created-ruckus-for-three-and-a-half-hours-and-locked-the-main-gate-of-phc-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-129044-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ग्रामीणों ने साढ़े तीन घंटे किया हंगामा पीएचसी के मुख्य गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ग्रामीणों ने साढ़े तीन घंटे किया हंगामा पीएचसी के मुख्य गेट पर जड़ा ताला
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर से स्वास्थ्य सेवाओं को सादात सीएचसी पर स्थानांतरित करने के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने साढ़े तीन घंटे तक हंगामा किया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और पीएचसी के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।
बहरियाबाद पुलिस और पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी के सप्ताहभर में समस्या समाधान के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर से बीपीएमयू यूनिट, इमरजेंसी सेवा और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को सादात सीएचसी पर शिफ्ट करने के विरोध में ग्रामीण सुबह 11 बजे पीएचसी मिर्जापुर पर धमक पड़े। इसमें महिलाएं भी शामिल रहीं। प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने पीएचसी के मुख्य गेट पर ताला बंद कर दिया।
सीएचसी सादात पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीएचसी मिर्जापुर की स्वास्थ्य सेवाओं को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए स्थानांतरण की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण धमक पड़े। पीएचसी मिर्जापुर में एएनएम और स्वास्थ्यकर्मियों की साप्ताहिक बैठक चल रही थी।
इसके कारण स्वास्थ्यकर्मी असहज दिखे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पूरा अस्पताल ही यहां से उठकर सादात सीएचसी में चला जाएगा तो वे स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हो जाएंगे। सूचना पाकर बहरियाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज ने प्रदर्शनकारियों को समझाया। साथ ही समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। इस पर साढ़े तीन घंटे बाद दोपहर ढाई बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस मौके पर प्रिंस सिंह, बबलू गुप्ता, दीपक, मिथिलेश, शीला आदि मौजूद रहीं।