फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers' anger erupted in protest against the liquor shop

Ghazipur News: शराब की दुकान के विरोध में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Sun, 30 Mar 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Villagers' anger erupted in protest against the liquor shop
जमानिया। सुहवल थानाक्षेत्र के सोनवल गांव में घनी आबादी के पास ढढ़नी मार्ग पर शराब की कंपोजिट दुकान खुलने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर एकत्र होकर शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के विरोध का पता चला तो आबकारी विभाग में खलबली मच गई। मौके पर अनुज्ञापी और ग्राम प्रधान पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने दुकान अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की।
विज्ञापन

आबकारी अधिकारी के फोन पर दिए गए आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर दो दिनों के भीतर शराब की दुकान को आबादी से बाहर नहीं हटाया गया तो वे सड़क जाम और बड़े पैमाने पर धरना-प्रदर्शन करने को विवश होंगे, इसकी पूरी जिम्मेदारी आबकारी विभाग की होगी। युवा समाजसेवी हनुमान कुशवाहा ने कहा कि बिना किसी सर्वे के इस स्थान पर दुकान अलॉट करना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यहां कई स्कूल, मंदिर, अस्पताल, बाजार और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान हैं, जिनके कारण इस क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने से माहौल खराब होगा। कहा कि ग्रामीण हर हाल में शराब की दुकान का विरोध करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में बबलू, शत्रुघ्न, जागा, रामजी, सुनील, अमरदेव, मनोज, ओमप्रकाश, गांधी, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed