फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   From November 16 to 30, people will be able to self-enumerate by answering 40 questions from the comfort of their homes.

Ghazipur News: 16 से 30 नवंबर तक घर बैठे 40 सवालों के जवाब दर्ज कर स्वगणना कर सकेंगे लोग

Fri, 25 Sep 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
From November 16 to 30, people will be able to self-enumerate by answering 40 questions from the comfort of their homes.
गाजीपुर। आगामी जनगणना में जिलेवासी 16 से 30 नवंबर तक घर बैठे ऑनलाइन स्वगणना कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर पहुंचकर दर्ज जानकारी का सत्यापन करेंगे। जिले में जनगणना का काम पूरा कराने के लिए करीब 8000 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिला जनगणना अधिकारी एवं एडीएम (वित्त-राजस्व) वेद सिंह चौहान ने बताया कि जनगणना विभाग की प्रस्तावित प्रक्रिया के अनुसार स्वगणना पोर्टल पर लोग 40 सवालों के जवाब खुद दर्ज कर सकेंगे। प्रक्रिया पूरी होने पर मिलने वाली स्वगणना आईडी सुरक्षित रखनी होगी।
विज्ञापन


एक दिसंबर से प्रगणक घर पहुंचने पर सत्यापन के दौरान यह आईडी बतानी होगी। सत्यापन के बाद प्रगणक पोर्टल लॉक कर देंगे। घर-घर गणना का काम एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक चलेगा। पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण राउंड में जन्म-मृत्यु की जानकारी अपडेट की जा सकेगी। इस बार प्रश्नावली में परिवार की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, रोजगार और जनसांख्यिकीय स्थिति से जुड़े 40 सवाल होंगे। इसमें आधार, मोबाइल नंबर, बैंक खातों की संख्या और कोविड-19 टीकाकरण से जुड़ी जानकारी भी शामिल है। 10वें सवाल में जाति की जानकारी दर्ज होगी और व्यक्ति की ओर से बताई गई जाति ही दर्ज की जाएगी। मातृभाषा में हिंदी या भोजपुरी दर्ज की जा सकेगी।
विज्ञापन


जनगणना के दौरान किरायेदारों, प्रवासी मजदूरों, निर्माण स्थलों पर रहने वाले श्रमिकों, छात्रावासों में रहने वाले छात्रों, झुग्गी-बस्तियों के परिवारों और नवविवाहित महिलाओं के छूटने की आशंका रहती है। नाम दर्ज नहीं होने से सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों में उनकी हिस्सेदारी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला जनगणना अधिकारी एवं एडीएम (वित्त-राजस्व) वेद सिंह चौहान ने बताया कि फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण तीन चरणों में सात से नौ, 14 से 16 और 22 से 24 अक्तूबर तक प्रस्तावित है। 22 अक्तूबर से 14 नवंबर के बीच प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तहसीलवार प्रशिक्षण कराया जाएगा। अनुमति मिलने के बाद एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर पहुंचकर निर्धारित सवालों के जवाब दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed