{"_id":"6ab58a62e500d440880d3e22","slug":"two-laborers-walking-home-along-the-railway-tracks-died-after-being-struck-by-a-train-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-160891-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: रेलवे लाइन के किनारे घर जा रहे दो मजदूरों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: रेलवे लाइन के किनारे घर जा रहे दो मजदूरों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
देवकली गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से मजदूरों की मौत के बाद लोगों से जानकारी लेती पुलिस।
सेवराई (गाजीपुर)। गहमर कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव के पास बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूर युवकों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रशासक राम प्रवेश मौर्य ने बताया कि देवकली गांव निवासी कल्लू मुसहर (20) पुत्र विशेश्वर मुसहर और बलिराज राजभर (32) पुत्र बब्बन राजभर मजदूरी करते थे। दोनों बुधवार को उसिया गांव में मजदूरी करने गए थे। रात करीब 11 बजे काम से लौटते समय रेलवे लाइन के किनारे से घर जा रहे थे। इसी दौरान पोल संख्या 688/11 के पास डाउन लाइन पर आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई तो सेवराई चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। हादसे के बाद गांव में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गहमर कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते परिजनों को मिली तो वह बिलख पड़े।
पहले भी देवकली के पास हो चुके हैं हादसे
गहमर थाना क्षेत्र देवकली गांव के समीप अक्तूबर 2025 को रेलवे ट्रैक पार करते समय एक पीडब्ल्यूडी कर्मी की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई थी। मृतक देवकली गांव निवासी पीडब्ल्यूडी के कर्मी धर्मराज राय (50) के रूप में की गई थी। इसके अलावा दो जनवरी 2026 को देवकली गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान देवकली गांव निवासी चेखुर राम के रूप में की गई है थी।
विज्ञापन
सितंबर तक तीन हादसों में चार लोगों की जा चुकी है जान
देवकली गांव के पास, सितंबर 2026: डाउन लाइन पर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत।
बकैनिया गांव, सितंबर 2026: ट्रेन से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत।
गहमर रेलवे स्टेशन, सितंबर 2026: ट्रेन से गिरने से एक युवक की मौत, शव क्षत-विक्षत हालत में मिला।