फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Village heads warn of mass resignation

ग्राम प्रधानों ने सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी

Wed, 22 Jul 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Village heads warn of mass resignation
मरदह। स्थानीय विकासखंड के सभागार में ग्राम प्रधान संगठन ब्लाक मरदह इकाई की बैठक बुधवार को हुई। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष भयंकर सिंह यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पांच सूत्रीय मांग को लेकर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को संबोधित पत्रक खंड विकास अधिकारी शिशिर वर्मा को सौंपा।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं होगी तो सभी ग्राम प्रधान सामूहिक त्यागपत्र दे देंगे। ब्लाक अध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि मांगों में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत को भेजे गये स्केन थर्मामीटर एवं पल्स मीटर को वापस लेते हुए इस कृत की जांच करते हुए दोषी को दंडित किया जाए। ग्राम पंचायतों को प्राप्त सभी संवैधानिक अधिकारों में किसी प्रकार का अनुचित हस्तक्षेप कर उनके अधिकारों को संकुचित करने का प्रयास न किया जाए। सभी ग्राम पंचायत को सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन निर्माण के लिए राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग से इतर आवंटन किए जाने की व्यवस्था की जाए। वक्ताओं ने चेतावनी दिया कि अगर एक सप्ताह के अंदर मांगें नहीं पूरा हुई तो सभी ग्राम प्रधान सामूहिक रूप से त्यागपत्र देंगे। इस अवधि में ग्राम पंचायत में कोई कार्य नहीं करेंगे। बैठक में रामजीत यादव, भोला चौहान, वशिष्ठ शर्मा, रमेश यादव, शिवजन्म राजभर, उदयभान, रामजन्म, रामविलास यादव, वीरेन्द्र राम, पुंजेश सिंह, सुरेशचंद्र यादव, इंदू देवी, रामबचन यादव, मंजू त्रिपाठी, मुन्ना राजभर, प्रभुनाथ, रामअशीष यादव, लीलावती, वकील, शिवलोचन, गीता गुप्ता, राजीव राजभर, सीमा यादव,प्यारेलाल राजभर, रामबहादुर यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed