{"_id":"5dd0467e8ebc3e54e2279889","slug":"village-development-officer-arrested-in-toilet-scam-ghazipur-news-vns4947503189","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय घोटाला में ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय घोटाला में ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार
विज्ञापन
मरदह। पुलिस ने शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत बने शौचालय निर्माण में गबन के आरोपी डोड़सर ग्राम सभा के ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि फरार पूर्व ग्राम प्रधान की तलाश कर रही है। सचिव के जेल जाने कार्रवाई की जानकारी होते ही ग्राम प्रधानों व सचिवों में हड़कंप मचा हुआ है।
विकासखंड के ड़ोडसर ग्राम सभा में ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से शौचालय निर्माण में लाखों रुपये का घोटाला उजागर तब हुआ जब तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी चंद्रविजय सिंह ने पिछले वर्ष 2018 जनवरी माह में ग्रामीणों की शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत बनाए गए शौचालय निर्माण में काफी अनियमितता दिखी थी। उन्होंने तत्काल सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर गहनता से जांच पड़ताल करवाई। जांच में 535 शौचालय निर्माण में लाखों रुपये की धांधली पाई गई। जिसमें 152 शौचालय अपूर्ण, 339 अर्ध निर्मित पाया गया था। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई थी। जिसके बाद प्रधान व सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया था जो संतोषजनक नहीं रहा। जिलाधिकारी ने दोनों के विरुद्ध नामजद विभागीय कार्रवाई करते हुए सहायक विकास अधिकारी को मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। तुरंत आदेश का पालन करते एडीओ पंचायत ने स्थानीय थाने में 19 मई 2018 को दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम सभा ड़ोडसर के पूर्व प्रधान रामबली यादव व ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार के द्वारा 50,59,616 रुपये का गबन का आरोप है। जिसमें से जिलाधिकारी के आदेश पर मुकदमा में वांछित चल रहे थे। आज पुलिस ने सचिव राजेश कुमार को सुबह डोङसर चट्टी से गिरफ्तार कर चालान कर जेल भेज दिया गया। फरार पूर्व ग्राम प्रधान की पुलिस तलाश कर रही है।