फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vehicle fitness inspections will be conducted in the district for five months

Ghazipur News: पांच माह तक जिले में होगी वाहनों के फिटनेस जांच

Fri, 08 May 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Vehicle fitness inspections will be conducted in the district for five months
गाजीपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने अपने ही आदेश को चार महीने में पलटते हुए वाहनों की मैनुअल फिटनेस जांच को सशर्त फिर से शुरू कर दिया है। पांच जनवरी को इसे पूरी तरह बंद किया गया था, लेकिन अब प्रदेश के 51 जिलों में इसे दोबारा लागू कर दिया गया है। गाजीपुर भी इसमें शामिल है। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय के सचिव यतेंद्र कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिन जिलों में एटीएस निर्माणाधीन हैं, वहां सीमित अवधि तक ही मैनुअल जांच की अनुमति दी गई है। गाजीपुर को इसके लिए 30 सितंबर तक की मोहलत मिली है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में तीन मई से मैनुअल फिटनेस जांच शुरू हो गई है। जंगीपुर में अब तक 18 वाहनों की जांच की जा चुकी है। हालांकि बुधवार को सर्वर फेल होने से 22 वाहन स्वामियों को बिना फिटनेस कराए ही लौटना पड़ा और उन्हें बृहस्पतिवार का स्लॉट लेना पड़ा। एआरटीओ धनवीर यादव ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर जिले में सशर्त मैनुअल फिटनेस जांच शुरू कर दी गई है। तीन मई से जंगीपुर में यह प्रक्रिया चल रही है और अब तक 18 वाहनों की फिटनेस हो चुकी है।
विज्ञापन

फिटनेस के लिए वाराणसी जाना पड़ता था
दरअसल, जिले में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) न होने के कारण हर महीने 500 से अधिक वाहनों को करीब 77 किलोमीटर दूर वाराणसी जाना पड़ता था। वहां पहले से चंदौली और जौनपुर के वाहन भी कतार में रहते थे, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed