फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vegetables disappear from the plate due to the ever increasing prices

लगातार बढ़ते दाम से लोगों की थाली से गायब हुई सब्जी

Sun, 11 Oct 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Vegetables disappear from the plate due to the ever increasing prices
कासिमाबाद। महंगाई और कोरोना की मार से परेशान जनता अब सब्जियों के आसमान छूते दाम से बेहाल है। भोजन की थाली अब फीकी हो गई है। सब्जियों के भाव बढ़ने से रसोई का बजट असंतुलित हो गया है, जिसे संतुलित कर पाना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद सब्जी उत्पादन में पूर्वांचल में सबसे अग्रणी माना जाता है। उद्यान विभाग की मानें तो बीते वर्ष जिले में 35 हजार हेक्टेयर में आलू की खेती की गई थी। पूर्वांचल में सबसे ज्यादा आलू की पैदावार यहां होती है। सिर्फ कासिमाबाद और मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र में सोलह सहित पूरे जिले में 35 शीतगृह हैं। इसके बावजूद आलू का दाम आसमान छू रहा है। यही हाल प्याज, लहसुन, टमाटर, बैगन से लेकर अन्य सब्जियों का है। अधिकांश सब्जी 50 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। लगातार बढ़ते दाम से सब्जी लोगों की थाली से गायब होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed