{"_id":"67c1fbadc8fba442210c0080","slug":"varanasi-won-the-title-by-defeating-host-ghazipur-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-128871-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मेजबान गाजीपुर को हराकर वाराणसी ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मेजबान गाजीपुर को हराकर वाराणसी ने जीता खिताब
विज्ञापन
खेल निदेशालय की ओर से शहर के गोरा बाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में ओपेन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता का फाइनल शुक्रवार को मेजबान गाजीपुर एवं वाराणसी की टीमों के बीच खेला गया। दिलचस्प मुकाबले में वाराणसी ने 24-20 के अंतर से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा कर लिया।
इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल में वाराणसी की टीम ने एकतरफा मुकाबले में मऊ को 44-18 से हरा दिया। दूसरा सेमीफाइनल गाजीपुर एवं आजमगढ़ के बीच खेला गया। इसमें गाजीपुर की टीम 30-29 से विजयी रही। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया।
मुख्य अतिथि का स्वागत क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी वाराणसी विमला सिंह एवं क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव ने किया। निर्णायक के रूप में विनोद यादव, श्रीराम पाल, शेरबहादुर यादव, दशरथ पाल, मनोज सिंह़, अजय गुप्ता, मो. अकरम, राजेश यादव, अवनीश राय, लालसाहब यादव, कमलेश सिंह, चंदन पटेल थे।
विज्ञापन
मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह एवं युवा कल्याण अधिकारी दिलीप सिंह, सर्वदेव सिंह यादव, अश्विनी राय, नफीस अहमद, विनोद जायसवाल, राधेश्याम सिंह यादव, विजय, बृजेश, प्रदीप राय आदि मौजूद थे।