फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Varanasi-Ghazipur highway blocked after driver's death

Ghazipur News: चालक की मौत पर वाराणसी-गाजीपुर हाईवे किया जाम

Sun, 23 Feb 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Varanasi-Ghazipur highway blocked after driver's death
कुंवरपुर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर शनिवार की देर शाम एक चालक की मौत हो गई थी। रविवार को परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए शाम चार बजे नैसारा हनुमान मंदिर के पास वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस के काफी मान मनौव्वल के दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इधर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन

कुंवरपुर मुसहर बस्ती निवासी शमशेर बनवासी 20 ट्रैक्टर चलाकर जीविकाेपार्जन करता था। ट्रैक्टर से गिरकर उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इधर ग्रामीणों के साथ पहुंचे परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन को जाम कर दिया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर दो घंटे बाद मामला शांत कराया। इस दौरान करीब पांच किमी तक जाम लगा रहा। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। इसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed