{"_id":"600b256c8ebc3e34672c4001","slug":"vaccenation-ghazipur-news-vns570669985","type":"story","status":"publish","title_hn":"हौसले के साथ टीका लगवाने पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहम्मदाबाद ट्रामा सेन्टर में स्वास्थ्य कर्मी को कोविड की वैक्सीन लगाती नर्स।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
गाजीपुर। जनपद में कोविड 19 टीकाकरण के दूसरे चरण में शुक्रवार को नौ केंद्रों पर 1122 स्वास्थ्य कर्मियो को टीके लगाए गए। कहीं सुबह साढ़े नौ तो कहीं साढ़े 11 बजे टीकाकरण की शुरुआत की गई। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी पूरे हौसले के साथ केंद्रों पर पहुंचे और टीकाकरण कराया। हालांकि कड़ाके की ठंड भी उनका हौसला नहीं डिगा सकी।नोडल अधिकारी टीकाकरण की मानिटरिंग करते रहे। जिला अस्पताल में सुबह 9:30 टीकाकरण शुरू हुआ। सूचीबद्ध प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी का गेट के बाहर आईडी मिलान करने के बाद प्रवेश दिया गया। इसके बाद उन्हें वेटिंग रूम में बिठाया गया। यहां तैनात पहचानकर्ता ने कोविन एप पर उनका डाटा अपलोड किया। इसके बाद एक-एक कर उन्हें टीकाकरण कक्ष में भेजा गया। यहां सबसे पहले डॉ. राजेश सिंह और उसके बाद डॉ. मृत्युंजय दुबे, डॉ. नेसार अहमद, डॉ. तनवीर और डॉ. स्वतंत्र सिंह ने टीका लगवाया। इसी तरह एक-एक करके अन्य स्वास्थकमियों को टीके लगाए जाते रहे। जबकि जिला महिला अस्पताल में 10 बजे से डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाना शुरू किया गया। कासिमबाद : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर सुबह नौ बजे टीकाकरण के लिए आंगनबाड़ी, आशा एवं सहायिका पहुंच गई थीं। सूची से आईडी से मिलान करने के बाद कोविन एप पर डाटा अपलोड किया गया। 11.30 बजे आंगनबाड़ी किरन पाल को प्रथम टीका लगा। इसके बाद बिंदु पांडेय, शकुंतला और 115 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया। औड़िहार: सैदपुर सीएची पर नौ बजे अधीक्षक डा. संजीव कुमार सिंह ने सेंटर का अवलोकन किया। डा. रवि प्रकाश एवं डॉ अनुज स्मृति स्वास्थ्य केंद्र पर आई। इस बीच एसडीएम विक्रम सिंह ने टीकाकरण व्यवस्था का जायजा लिया। 9:30 बजे महिला चिकित्सक डाक्टर अनुजा को पहला टीका लगा। इसके बाद विभाग के कर्मियों, आशा एवं आंगनबाड़ी तथा उनकी सहायिका समेत 80 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। यह कार्य दोपहर दो बजे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।