फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   UP Politics Akhilesh Yadav will never become CM in future Omprakash Rajbhar on Samajwadi party

UP Politics: भविष्य में अखिलेश यादव कभी नहीं बन पाएंगे सीएम, ओमप्रकाश राजभर ने बोला सपा पर हमला

Sat, 12 Aug 2023 07:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Aug 2023 07:07 PM IST
सार

UP Politics: सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को गाजीपुर में  गोंड अनुसूचित जनजाति आदिवासी संगोष्ठी को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवाजी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
UP Politics Akhilesh Yadav will never become CM in future Omprakash Rajbhar on Samajwadi party
गाजीपुर में ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा और सुभासपा का गठबंधन पूर्वांचल में लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी (सपा) का सूपड़ा साफ कर देगा। पूर्वांचल में किसी भी सीट पर सपा का खाता नहीं खुलेगा। वह शनिवार को गाजीपुर के रामलीला मैदान में पार्टी की ओर से आयोजित गोंड अनुसूचित जनजाति आदिवासी संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


सुभासपा प्रमुख ने कहा कि विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को पूर्वांचल में बड़ी सफलता मिली थी। इसके पीछे हमारा गठबंधन रहा। हमने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था, लेकिन नहीं बन पाए। इसके लिए अखिलेश यादव खुद जिम्मेदार हैं। आने वाले समय में उनका ये सपना चकनाचूर हो जाएगा।

विज्ञापन

सुभासपा-भाजपा गठबंधन से बदली यूपी की राजनीति

अगर यही स्थिति रही तो भविष्य में अखिलेश यादव कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। उन्होंने कहा कि जब से हमारा गठबंधन भाजपा से हुआ है उत्तर प्रदेश की राजनीति में साफ परिवर्तन दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: न बैंड बाजा और न बराती, बनारस में प्रेमी युगल ने सरेराह रचाई शादी, प्यार के आगे झुका परिवार

इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद जिसे मिलेगा वही बलिया और गाजीपुर लोकसभा का प्रतिनिधित्व करेगा। पूर्वांचल के कई जिलों का नाम लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में चारों तरफ हमारे गठबंधन की जीत होगी। 

गाजीपुर में अधिकारी हो गए हैं बेलगामः ओमप्रकाश

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति आदिवासी का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए गाजीपुर जिला प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया। कहा कि यहां पर अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। उन्होंने गोंड जाति के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल लेकर लखनऊ चलिए। सीधे मुख्यमंत्री से मिलकर आप लोगों की समस्या का निदान कराता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed