फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Unique protest in Ghazipur Former village head staged a sit-in wearing a shroud

गाजीपुर में अनोखा विरोध : पूर्व ग्राम प्रधान ने सिर पर कफन रखकर धरना, विकास कार्यों को लेकर उठाए सवाल

Fri, 14 Feb 2025 06:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 14 Feb 2025 06:14 PM IST
सार

पूर्व ग्राम प्रधान ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया और कफन को जीते जी खुद के शरीर पर डाल दिया। विरोध का कारण विकास कार्य पर सवाल था और आरोप ये है कि ग्राम प्रधान लगातार धमकी दे रहे हैं और प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है।
 

विज्ञापन
Unique protest in Ghazipur Former village head staged a sit-in wearing a shroud
कफन डालकर प्रदर्शन करते - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रेवतीपुर विकासखंड के अठहठा ग्राम पंचायत के पूर्व ग्राम प्रधान भुआल गोंड ने तहसील मुख्यालय शुक्रवार को पहुंचे। लोग कुछ समझ पाते की वह कफन ओढ़ते हुए धरने पर बैठ गए। उन्होंने वर्तमान ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में स्थित गड़ही को जबरन सीसी कराकर उसे कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


साथ ही गांव में कराए गए अन्य विकास कार्यों में भी भारी अनियमित पाई जा रही है। विरोध करने पर संबंधित ग्राम प्रधान गोलबंद होकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उधर, मामले की जानकारी होते ही एसडीएम सेवराई लोकेश कुमार ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए समझा बुझाकर किसी तरह धरना प्रदर्शन खत्म कराया।
विज्ञापन


वहीं, ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव ने पूर्व प्रधान द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार और बेबुनियाद बताया है। कहा कि वह गांव में विकास कार्यों करा जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed