फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Under the pretext of exorcism, the thug stole jewelery worth two lakhs

Ghazipur News: झाड़फूंक के बहाने ठग ने दो लाख के आभूषण पर किया हाथ साफ

Thu, 18 Apr 2024 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Under the pretext of exorcism, the thug stole jewelery worth two lakhs
सादात। थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में बुधवार को झाड़ फूंक के बहाने ठग ने एक महिला और उसकी विवाहित पुत्री के दो लाख रुपये से अधिक के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी होने पर आस-पास के लोगों की भीड़ गई। इधर गांव के लोग घटना से भयभीत हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी नीरा यादव के घर एक व्यक्ति पहुंचा। इसके बाद वह झाड़-फूंक के नाम पर पूरे परिवार को रोग, व्याधि, भूत-प्रेत आदि से छुटकारा दिलाने के नाम पर बहकाने लगा। ठग ने भ्रम में डालकर महिला और उसकी विवाहित पुत्री के पहने हुए गहने को उतरवा लिया और मौका देख फरार हो गया। कुछ देर बाद ठगी महसूस होने पर पीड़िता ने आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इधर दूसरे दिन घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों के चेहरे पर भय और चिंता साफ दिखाई पड़ रही थी। पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed