{"_id":"6a2b00d010a3af2f100ed733","slug":"under-18-asia-cup-winning-hockey-players-felicitated-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-154070-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ियों का किया गया अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ियों का किया गया अभिनंदन
विज्ञापन
सरजू पांडेय पार्क में सम्मानित हुए एशिया कप-2026 के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय अंडर- 18 हॉकी टीम
गाजीपुर। जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले करमपुर स्थित मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम के खिलाड़ियों रोमित पाल और प्रहलाद राजभर का बृहस्पतिवार को सरयू पांडेय पार्क में स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम के संस्थापक स्वर्गीय ठाकुर तेजबहादुर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि स्व. तेजबहादुर सिंह के प्रयासों का ही परिणाम है कि करमपुर का स्टेडियम आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि रोमित पाल और प्रहलाद राजभर ने अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा के बल पर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।
पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम आज देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दे रहा है। उन्होंने कहा कि रोमित पाल और प्रहलाद राजभर की सफलता आने वाली पीढ़ियों को खेलों के प्रति प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
बता दें कि जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद फाइनल में मेजबान जापान को पराजित कर भारत ने खिताब अपने नाम किया। टीम की इस सफलता में रोमित पाल और प्रहलाद राजभर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, प्रभात, रणजीत सिंह, पिंटू वर्मा, विवेक अग्रवाल, मनोज पाल, नरेंद्र सिंह, रामाश्रय सिंह, गोपाल सिंह छोटू, अनिकेत सिंह आदि मौजूद रहे।