फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Uncontrolled bike falls into a pit, young man dies

Ghazipur News: अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, युवक की मौत

Wed, 29 Oct 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike falls into a pit, young man dies
खानपुर। थाना क्षेत्र के चांदपुर तलवां में मंगलवार की सुबह अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाला. गाड़ी नंबर के आधार पर जांच कर परिजनों को घटना से अवगत कराया। मृतक के भाई नीरज कुमार ने बताया कि वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना अंतर्गत हरिदासीपुर निवासी रामजग राम के पुत्र अखिलेश कुमार 28 अक्तूबर को देर शाम अपने ननिहाल खानपुर थाना क्षेत्र के मौधा गांव गया था। बुधवार की सुबह घर जाते समय चांदपुर में तलवा के पास बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। इस घटना में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष खानपुर राजीव पांडेय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई नीरज की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

गड्ढे में पलटी कार, बाल-बाल बचे लोग-दिलदारनगर। गांव के पास बुधवार की तड़के जमानिया-दिलदारनगर मुख्य मार्ग पर बड़े गड्ढे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। दिलदारनगर थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया नौली गांव निवासी कार से किसी कार्य से जमानिया गये थे। दिलदारनगर गांव के पास कार सड़क पर बने गहरे गड्ढे में अनियंत्रण होकर पलट गयी। कार में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद ग्रामीण ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से पलटी हुई कार को हटाकर यातायात को शुरू करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed