फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Uncle and nephew died in road accident in Ghazipur

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: रात के अंधेरे में बाइक से जा रहे थे चाचा- भतीजे, रास्ते में इंतजार कर रही थी मौत

Sat, 11 Jan 2025 10:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 11 Jan 2025 10:58 PM IST
सार

Ghazipur Latest News : गाजीपुर जिले में खिचड़ी पहुंचाकर घर जा रहे चाचा-भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान टैंकर में टक्कर लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Uncle and nephew died in road accident in Ghazipur
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र में कठवामोड़-कासिमाबाद मार्ग स्थित बड़ौदा में शनिवार की देर शाम को तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक टैंकर में घुस गई। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों बाइक से रिश्तेदारी में खिचड़ी का सामान पहुंचाकर वापस घर आ रहे थे।

विज्ञापन


यह है मामला
चक फरीद गांव निवासी विकास (23) रिश्ते में भतीजा लगने वाले दीपक कुमार (20) के साथ रिश्तेदारी में खिचड़ी पहुंचाने गया था। वहां से दोनों बाइक से घर वापस आ रहे थे। रात करीब आठ बजे बड़ौदा में इनकी बाइक की टैंकर से टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार तेज रफ्तार में थे और अनियंत्रित होकर टैंकर में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी की मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के पास से मिले मोबाइल नंबर से उनकी पहचान की। इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर मॉर्चुरी में रखवा दिया। थानाध्यक्ष नोनहरा धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान हो गई है। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं। उनके पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद विधिक कार्रवाई होगी।

 
घर से करीब एक किमी पहले हुई घटना
बाइक सवार दीपक और विकास के घर की दूरी घटनास्थल से करीब एक किमी दूरी पर है। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे। वहीं दो युवकों की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। उधर, घटना के बाद टैंकर लेकर चालक फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed