फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Udayveer dedicated the medal to the Guru

उदयवीर ने गुरु को मेडल किया समर्पित

Fri, 03 Sep 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Udayveer dedicated the medal to the Guru
गाजीपुर के मौधा में तमिलनाडु के महाबलीपुरम जिले में बीते दिनों आयोजित नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर लौटे उदयवीर यादव का करमपुर के मेघबरन स्टेडियम में शुक्रवार को जोरदार स्वागत हुआ। अभिनंदन से अभिभूत पहलवान ने कहा कि कुश्ती प्रतियोगिताओं में जीत का उनका सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने अपना रजत पदक गुरु को समर्पित किया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि मेघबरन स्टेडियम के संस्थापक स्व. ठाकुर तेजबहादुर सिंह ने खेल को लेकर जो सपना देखा था। उसे उदयवीर ने पूरा किया है। हाकी और कुश्ती के उन्नयन को लेकर मेघबरन अकादमी की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की जानी जानी चाहिए। इसके उदयवीर यादव का जिले में आगमन पर सिधौना बाजार में स्वागत किया गया। बाइकों का जुलूस औड़िहार से सैदपुर, हसनपुर, जोगीवीर, उचौरी, पोखरा मोड़ होते हुए मेघबरन स्टेडियम में पहुंचा। वहां उदयवीर ने अपने गुरु स्व. ठाकुर तेजबहादुर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपना मेडल समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed