फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two youths from Ghazipur died in Saudi Arabia factory

Ghazipur: सऊदी अरब की फैक्टरी में लगी आग में झुलसकर गाजीपुर के दो युवकों की मौत, ईद पर घर आने वाले थे दोनों

Tue, 30 Jan 2024 01:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 30 Jan 2024 01:15 AM IST
सार

खानपुर निवासी आजाद अली (38) और उसके पड़ोसी अबरार अंसारी (40) सउदी अरब के रियाद में एक कंपनी में काम करते थे। दोनों करीब 22 माह पहले ही घर से नौकरी करने के लिए गए थे और ईद पर घर आने की बात कह रहे थे।

विज्ञापन
Two youths from Ghazipur died in Saudi Arabia factory
fire demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सऊदी अरब के रियाद स्थित एक फैक्ट्री में रविवार को आग लग गई थी। जहां काम कर रहे खानपुर निवासी दो युवकों की झुलसकर मौत हो गई। दोनों पड़ोसी हैं। घटना की जानकारी देर रात मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन शव लाने की कोशिश में लगे हैं।

विज्ञापन


खानपुर निवासी आजाद अली (38) और उसके पड़ोसी अबरार अंसारी (40) सउदी अरब के रियाद में एक कंपनी में काम करते थे। परिजनों के मुताबिक, दोनों करीब 22 माह पहले ही घर से नौकरी करने के लिए गए थे और ईद पर घर आने की बात कह रहे थे। परिजनों के मुताबिक रविवार को फैक्ट्री में आग लग गई, जिसमें दोनों की झुलसकर मौत हो गई। सूचना पर वहां नौकरी कर रहे आजाद अली के बहनोई जमालुद्दीन और अबरार का भाई मौके पर पहुंचकर दोनों की शिनाख्त की। साथ ही परिवार के लोगों को फोन से घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


मौत की सूचना मिलते ही दोनों के घर कोहराम मच गया। आजाद के पड़ोसी शमशेर अली ने बताया की दोनों नौकरी के लिए करीब 22 माह पहले ही गए थे। ईद पर दोनों अपने घर आने वाले थे। शव लाने के लिए आजाद के बहनोई जमालुद्दीन और अबरार के भाई कानूनी कार्रवाई करने का प्रयास कर रहे हैं। पूर्ण होने पर शव वहां से यहां लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
आजाद और अबरार की मौत से परिवार में जहां कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। दोनों की मौत से नौ बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है, जिनके भविष्य को लेकर गांव के भी लोग चिंतित हैं।

आजाद दो भाइयों में सबसे बड़ा है। छोटा भाई घर पर ही रहता है। पिता बद्रे आलम की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार की जिम्मेदारी आजाद पर ही थी। उधर, मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी सुल्तान, मां मेेहरूनिशा और उनकी पांचों पुत्रियां हैं। वहीं, अबरार चार भाइयों में सबसे बड़ा है। उसके पिता मुख्तार अंसारी की पहले मौत हो चुकी है। पत्नी सन्नो बेगम, मां अमीना बेगम के अलावा दो बेटे और दो बेटियां है, जो घर पर ही रहते थे। घटना की जानकारी के बाद दोनों के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेखपाल को भेजकर प्रशासन ने तैयार की रिपोर्ट
नायब तहसीलदार सैदपुर विजय कांत पांडेय ने बताया कि खानपुर गांव के दो युवकों के सऊदी अरब के रियाद में जलकर मरने की सूचना मिली है। लेखपाल को गांव भेजकर रिपोर्ट तैयार कराई गई है। यदि शासन से दोनों के संबंध में कोई रिपोर्ट मांगी जाएगी तो तत्काल उपलब्ध करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed